
कुशीनगर: जिले के रविन्द्रनगर धूस थाना क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल और रविन्द्रनगर धूस थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, सरकारी मुहरें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकद रुपए बरामद किए गए हैं।
एसपी कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में और एएसपी श्री निवेश कटियार व सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह की निगरानी में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
गिरफ्तारी के दौरान बरामद वस्तुएं:
8 लैपटॉप (विभिन्न कंपनियों के)6 एंड्रॉयड व मल्टीमीडिया मोबाइल फोन10 कूट रचित सरकारी मुहरें19 फर्जी आधार कार्ड 15 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र ₹5100 नगद (अपराध से अर्जित रकम)
पूछताछ में बड़ा खुलासा:
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह CSC सेंटर की आड़ में काम करता था। यह गिरोह “DIGITAL BUDDY” नामक व्हाट्सएप ग्रुप (मो. 8910563724) के जरिए भोले-भाले लोगों से संपर्क करता और उन्हें तत्काल प्रमाण पत्र देने का झांसा देकर डिजिटल पेमेंट (PhonePe आदि) के जरिए रकम वसूलता था। गिरोह का सरगना मोहन कुमार गौड़ बताया गया है, जो अपने साथियों दिलीप चौधरी, रजवन्त गुप्ता, असफाक अंसारी और सोनू यादव के साथ मिलकर यह अवैध कारोबार कर रहा था।
पंजीकृत अभियोग:
थाना रविन्द्रनगर धूस में मु.अ.सं. 09/2025 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि, 111(1), 61(2) बीएनएस तथा आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:
1. मोहन कुमार गौड़, निवासी रोवारी, थाना रामकोला2. दिलीप कुमार चौधरी, निवासी बसडिला, थाना नेबुआ नौरंगिया 3. रजवन्त गुप्ता, निवासी पटखौली, थाना नेबुआ नौरंगिया 4. असफाक अंसारी, निवासी सौरहा बुजुर्ग, थाना नेबुआ नौरंगिया 5. सोनू कुमार यादव, निवासी चखनी भोज छपरा, थाना नेबुआ नौरंगिया
छापेमारी में शामिल टीम:
थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी व साइबर सेल प्रभारी मनोज पंत के नेतृत्व में कुल 10 पुलिसकर्मियों की टीम ने यह कार्यवाही की।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने इस सफलता के लिए टीम को सराहना देते हुए जल्द चार्जशीट दाखिल कर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
कुल पांच शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कूट रचित सरकारी मुहरें, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, लैपटाप तथा 5100 /- रुपये नगद बरामदगी के संबंध में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा की बाईट
