
दुदही/कुशीनगर से सुरेन्द्र कुमार रौनियार की खास रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के श्रेष्ठ नेतृत्व द्वारा घोषित तिरंगा यात्रा के अंतर्गत विधानसभा फाजिलनगर के दुदही नगर पंचायत मंडल द्वारा सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय शहीद अमर रहे की जय घोष से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया युवा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए उत्साह पूर्वक भाग लिया ।


मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय,के नेतृत्व में सोमवार को दुदही उप नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में भारत माता की जय से उप नगर गुंज उठा। उप नगर के शिव पार्वती मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर गोला बाजार, स्टेशन चौराहे होते हुए ब्लाक मुख्यालय होते हुए सुराजी मंदिर में पंहुच कर समाप्त हो गया। यात्रा में मंडल अध्यक्ष अंजेश भारती, दीपक मिश्रा,राजन जायसवाल, राजेन्द्र सिंह शिवशंकर कुशवाहा, मनोज कुंदन, रामेश्वर सिंह, रामकुमार जायसवाल,राजेंद्र सिंह,, राजन ब्याहुत, ओमप्रकाश कुशवाहा, पारस जायसवाल, उपेंद्र गुप्ता, दीवाकर मद्धेशिया, प्रदीप पाण्डेय, अमरनाथ अग्रवाल, संजय मद्धेशिया, जितेंद्र गुप्ता, अंकित ब्याहुत, अमरनाथ सिंह, चन्दनश्रीवास्तव, ओमप्रकाश मल्ल भरत तिवारी,राजन सिंह पिंकी शर्मा,नीलू बरनवाल सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी सहित भारी तादाद में लोग शामिल रहें।


