
कुशीनगर उप कृषि निदेशक अतेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद कुशीनगर को 5300 पैकेट (106 क्विंटल) राई/सरसों बीज के निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त हुए हैं। कृषकों को इन मिनीकिटों का वितरण किया जाएगा, जिससे तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ सके और कृषकों को लाभ मिल सके।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा राई/सरसों फसल का दो किलाग्राम मात्रा का प्रमाणित बीज मिनीकिट प्रदर्शन हेतु निःशुल्क प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर आवेदकों के मध्य ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी का चयन किया जायेगा। उसके उपरान्त चयनित लाभार्थी कृषक को पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से निःशुल्क राई/सरसों बीज मिनीकिट एक ही पैकेट प्राप्त हो सकेगा। उक्त मिनीकिट दिनांक-01-09- 2025 से दिनांक-25-09-2025 अवधि तक पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर कृषकों द्वारा बुकिंग की जा सकती है।
