24 नवंबर, विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
कुशीनगर आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर पूरी तरह तैयार है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 11.20 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
एयरपोर्ट से सीधा उप मुख्यमंत्री का काफिला 11.35 बजे बौद्धमठ, कुशीनगर पहुंचेगा, जहाँ वे पवित्र स्थल पर दर्शन एवं पूजन कर प्रदेश के विकास और जनकल्याण की कामना करेंगे।
इसके बाद 11.50 बजे भाजपा कार्यालय, रवीन्द्रनगरघूस, पडरौना में वे पार्टी की कोर कमेटी, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों और क्षेत्रीय विकास के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा होगी।
उप मुख्यमंत्री इसके उपरांत जिले की विकासशील व निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनकी इस समीक्षा से जनपद की कई अहम परियोजनाओं को नयी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दिन के अंत में दोपहर 2.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में वे प्रेसवार्ता करेंगे, जिसमें कुशीनगर के विकास, शासन की प्राथमिकताओं और जनता से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण घोषणाएँ संभव हैं।
सूचना विभाग ने सभी पत्रकार भाइयों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रमों का व्यापक प्रेस कवरेज सुनिश्चित करें।
कुशीनगर आज एक बड़े राजनीतिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम का साक्षी बनने जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जिले के विकास पर अवश्य पड़ेगा।
24 नवंबर, विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज कुशीनगर में भव्य आगमन — विकास परियोजनाओं की करेंगे गहन समीक्षा, प्रेसवार्ता में रखेंगे सरकार का विज़न