
16 मार्च, विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर।
खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिला खेल कार्यालय कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 16 से 20 मार्च 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के 10 जनपदों की टीमें मैदान में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखा रही हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पडरौना सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं औपचारिक घोषणा के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद तथा जिला फुटबॉल संघ के सचिव संजय रावत ने मुख्य अतिथि का बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह ने पूरे वातावरण को खेलमय बना दिया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना की असली पाठशाला है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी लगन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण और जिला स्तर की प्रतिभाओं को भी वह मंच मिले, जहाँ से वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में मिर्जापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ को 3-0 से पराजित कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं कुशीनगर और बस्ती के बीच मुकाबला रोमांचक रहा, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। तीसरे मैच में आजमगढ़ ने गाजीपुर को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के तेज आक्रमण, शानदार पासिंग और दमदार गोलों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
17 मार्च को लीग चरण के अंतर्गत चार मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें भदोही बनाम बस्ती, मऊ बनाम गाजीपुर, मिर्जापुर बनाम आजमगढ़ तथा गोरखपुर बनाम देवरिया आमने-सामने होंगे। खेल प्रेमियों की नजर अब इन मुकाबलों पर टिकी है।
प्रतियोगिता के संचालन में वी०एस० पाण्डेय, मनोज तिवारी, हीरालाल निषाद, तुलसी कुमार, मुस्किम अली, मुकेश गुप्ता, इशांत कुमार, अजय यादव, संजय पटेल, धीरज पटेल, अशोक सिंह एवं संजय रावत निर्णायक मंडल में शामिल रहे। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, राजेन्द्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, दुर्गावती, श्रीमती ममता भारती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि खेलों को इसी तरह संरक्षण और प्रोत्साहन मिलता रहा, तो कुशीनगर की प्रतिभाएं भी प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने में पीछे नहीं
