
📰 विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
थाना जटहांबाजार से बड़ी खबर
कुशीनगर जिले के थाना जटहांबाजार क्षेत्र के ग्राम हसना में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। संपत्ति के लालच में एक पुत्र ने ही अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी — और अब पुलिस ने इस जघन्य कांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को शिकायतकर्ता रामा यादव पुत्र सूर्यदेव यादव निवासी हसना ने थाने पर तहरीर दी कि उनके चाचा योगेन्द्र यादव ने उनकी दादी सुगिया देवी की बेरहमी से हत्या कर दी है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देश पर त्वरित जांच शुरू की गई।
मामला मु0अ0सं0 163/2025 धारा 103(1) बीएनएस में दर्ज किया गया और टीमों को गठन कर दबिश दी गई। पुलिस ने 1 नवम्बर को मुख्य आरोपी योगेन्द्र यादव पुत्र स्व. सरवन यादव को धरदबोचा।
हत्या का कारण बना लालच और विरासत की लड़ाई
पूछताछ में सामने आया कि मृतका सुगिया देवी अपने पिता रघुनाथ यादव की इकलौती संतान थीं और पूरी संपत्ति उनकी ही विरासत में आई थी।
सुगिया देवी ने अधिकांश संपत्ति अपनी बड़ी बहू कुसमावती देवी (पत्नी सूर्यदेव यादव) के नाम दानपत्र द्वारा हस्तांतरित कर दी थी। यही बात छोटे पुत्र योगेन्द्र यादव को नागवार गुजरी। जब मृतका अपनी शेष जमीन भी बड़ी बहू के नाम करने जा रही थीं, तो लालच में अंधे आरोपी ने अपनी ही मां की जान ले ली।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में प्रशंसा
थाना जटहांबाजार पुलिस की सक्रियता से घटना का खुलासा मात्र 24 घंटे में हो गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में —
1️⃣ थानाध्यक्ष आलोक यादव,
2️⃣ उपनिरीक्षक देवब्रत यादव,
3️⃣ उपनिरीक्षक आशुतोष जायसवाल,
4️⃣ कांस्टेबल सर्वेश कुमार,
5️⃣ कांस्टेबल जगदीश प्रजापति शामिल रहे।
पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र के लोगों में राहत की भावना है, वहीं परिवार में मातम और सामाजिक स्तर पर इस घटना ने गहरी पीड़ा व आक्रोश उत्पन्न किया है।
👉 “मां का कत्ल कर संपत्ति पाने की चाहत रखने वाला अब सलाखों के पीछे है” — यही संदेश देती है जटहांबाजार पुलिस की यह सख्त कार्रवाई।
