
कुशीनगर जिले की कोतवाली पडरौना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार, 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में वांछित चल रहे आरोपी हरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पाक्सो एक्ट के तहत भी गंभीर आरोप दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरेश यादव पुत्र प्रभु यादव, निवासी जंगल हनुमानगंज सेमरिया कला थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 382/2025, धारा 137(2)/351(3)/87/65(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी हरेश यादव घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस उसे लगातार ट्रेस कर रही थी। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, थाना कोतवाली पडरौना, उप निरीक्षक अच्छेलाल सरोज, थाना कोतवाली पडरौना, कांस्टेबल राहुल खरवार, थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पूरी टीम को इस कार्रवाई के लिए सराहना दी गई है। जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
