

मा० विधायक हाटा कुशीनगर मोहन वर्मा जी द्वारा आज श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कुशीनगर माननीय विधायक जी द्वारा उपस्थित लोंगो को बताया गया कि सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिये विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही है। जिसका लाभ प्राप्त करने के लिये निर्माण श्रमिकों को सहज जनसेवा केन्द्रों/upbocw पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराना होगा, पंजीयन शुल्क 40रू व प्रतिवर्ष 20रू नवीनीकरण शुल्क जमा कर पंजीयन जारी रखना आवश्यक है। पंजीकृत श्रमिको को उनकी सतान के जन्म पर मातृत्व शिशु बलिका मदद योजनान्तर्गत बालक के जन्म पर रू20,000 बालिका के जन्म पर रू25000 मातृत्व हितलाभ पुरुष श्रमिकों को रू 6000, महिला श्रमिकों को 3 माह का न्यूनतम वेतन, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए रू 24000 तक, अटल आवासीय विद्यालय में चयनों परान्त कक्षा 06 से 12 तक निश्शुल्क शिक्षा, पुत्री के विवाह पर रू 55000 का अनुदान, सामूहिक विवाह पर 100000 का अनुदान मिलता है। पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर आश्रित को रु 225000 की सहायता दुर्घटना में मृत्यु पर रू 525000 की सहायता दी जाती है।
मा० विधायक जी द्वारा आज कन्या विवाह योजना के 09 लाभार्थियों को रु 495000 मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के 06 लाभार्थियों को रू 279309, मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना के 03 लाभार्थियों को रु 675000, अटल आवासीय विद्यालय योजना के 02 लाभार्थियो को लाभान्वित किया गया व रू 1449309 की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये साथ ही बढई का काम करने वाले 02 श्रमिकों का पंजीकरण कराकर पंजीयन कार्ड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृत्ता उपाध्याय, कम्प्यूटर आपरेटर शशि शेखर मिश्रा, आनन्द, श्रमिक गणेश कुमार गोंड, चन्द्रभान, श्रीमती मालती देवी, श्रीमती शबनम, श्री मुनेब, बृजेश कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।




