

कुशीनगर जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुवचन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि “सेवा पखवाडा-2025 “स्वास्थ नारी सशक्त परिवार” के अनुपालन में दहेज से सम्बन्धित विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय, नवल्स ऐकडमी, कसया कुशीनगर में किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दहेज ना लेगें और ना दहेज देगें के उद्देश्य से जागरूक किया गया। इसके साथ ही साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने हेतु विस्तृत जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन के कार्मिकों द्वारा छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), वुमेन हेल्पलाइन नम्बर (1090), 112, 108, 102 के साथ-साथ लैंगिक संवेदनशीलता एवं दहेज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित की गयी।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी, नलिन सिंह डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर, श्रीमती रिता यादव, सेन्टर मैनेजर, प्रीती सिंह एवं बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेशलिस्ट तथा विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिका तथा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं



