
कुशीनगर
वृक्षारोपण महा अभियान के सफलता पूर्वक संपादन हेतु जूम वीसी के माध्यम से होगा संवाद
प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि मा० अध्यक्षत जिला पंचायत कुशीनगर। मा० अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हाटा, कसया एवं एचएमपड़रौना। मा० अध्यक्ष नगर पंचायत, सुकरौली, मोतीचक, कप्तानगंज, खडडा, छितौनी रामकोला, फाजिलनगर, सेवरही दुदही एवं तमकुही। मा० ब्लाक प्रमुख (समस्त) जनपद कुशीनगर। ग्राम प्रधानगण (समस्त) जनपद कुशीनगर के साथ वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफलतापूर्वक सम्पादन के लिए मा० मुख्यमंत्री जी का ग्राम प्रधानगण तथा नगर निकाय अध्यक्ष / सदस्यों के साथ आनलाईन संवाद किया जाएगा।
उन्होंने उक्त सभी से निवेदन के साथ अवगत कराया है कि, “कल दिनांक 06 जुलाई, 2025 को अपरान्ह 04:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आगामी 9 जुलाई 2025 को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के सम्बन्ध में ग्रामीण निकायों एवं नगर निकायों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया जाएगा। जिसमें सभी जिला पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य अपने से संबंधित पंचायत मुख्यालयों पर एकत्रित होकर इस संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार नगर निगम के माननीय महापौर, नगर निगम के पाषर्दगण, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के सदस्य तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उनके सदस्यगण अपने नगर निकाय के मुख्यालय पर उपस्थित होकर संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
उपरोक्त संवाद विडिओ कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा। विडिओ कॉन्फ्रेंस का लिंक निम्नवत है:- https://zoom.us/j/99109120516 साथ ही यह भी अनुरोध किया है कि सभी पंचायत प्रतिनिधि अपरान्ह 03:30 बजे से उक्त विडिओ कॉन्फ्रेंस लिंक से जुड जाएं।