
कुशीनगर।
सूचना के अधिकार को सशक्त बनाने और जनहित योजनाओं की ज़मीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से मा० राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश श्री पदुम नारायण द्विवेदी का जनपद कुशीनगर में 04 जनवरी 2026 को महत्वपूर्ण भ्रमण प्रस्तावित है। यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, बल्कि आमजन, विशेषकर दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के लिए भी उम्मीदों से भरा हुआ है।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मा० राज्य सूचना आयुक्त प्रातः 08.00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर लगभग 12.30 बजे सर्किट हाउस, कुशीनगर पहुंचेंगे। कुशीनगर आगमन के उपरान्त मा० द्विवेदी जनपद मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक बुद्धा पार्क में आयोजित भव्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण, जरूरतमंदों को कम्बल वितरण तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
बुद्धा पार्क में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार, संवेदनशील प्रशासन और पारदर्शिता का सशक्त संदेश देगा। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी, वहीं प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात मा० राज्य सूचना आयुक्त वाया गोरखपुर लिंक रोड एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में तैयारियां जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि यह भ्रमण कुशीनगर में पारदर्शी शासन, सूचना के अधिकार की मजबूती और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति
