

ब्रेकिंग न्यूज़ – कुशीनगर
कुशीनगर जनपद में बीते देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में सगे सालों और बहनोई की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा गंडक नहर पुल के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने–सामने जोरदार टक्कर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सगे रिश्तेदार रहे दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए, जिससे वहां चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
स्थान: ढोलहा पुल, गंडक नहर के पास, थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर
मृतक: सगा साला व बहनोई
घायल: 1 (रेफर मेडिकल कॉलेज)
