
विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर | विशेष संवाददाता
कुशीनगर। जनपद के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में बीती रात कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा कस्बा दहशत की गिरफ्त में आ गया। महज 10 मिनट के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधियों ने न सिर्फ सनसनी फैला दी, बल्कि पुलिस की सक्रियता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे तीन नकाबपोश बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर कस्बे में दाखिल हुए। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सीधे वार्ड नंबर 3 के सभासद मोहम्मद आरिफ के आवास को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ 3 राउंड गोलियां दाग दीं। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत के मारे अपने-अपने घरों में दुबक गए और सन्नाटा पसर गया।
इस सनसनीखेज वारदात से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि बदमाशों ने दुस्साहस की पराकाष्ठा दिखाते हुए किसान चौक पहुंचकर समाजसेवी विक्की मद्धेशिया के कमरे पर भी 2 राउंड फायरिंग कर दी। लगातार दो जगहों पर हुई इस वारदात ने पूरे कस्बे को दहला कर रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश पूरी योजना के तहत आए थे और चेहरे कपड़े से ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश खुलेआम फरार हो गए, मानो उन्हें कानून का जरा भी खौफ न हो। इस दुस्साहसी घटना ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इलाके में सघन चेकिंग और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कस्बे में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है, जबकि लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे
