
कुशीनगर दुदही, पडरौना, गोरखपुर प्रांत। विश्व हिन्दू परिषद एवं मातृशक्ति/दुर्गा वाहिनी द्वारा आज दिनांक 28 सितम्बर 2025 को दुदही धर्मशाला बाजार स्थित श्री पारसनाथ जायसवाल जी के प्रांगण में दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निलू बर्नवाल (मंडल मंत्री) ने की। उन्होंने कार्यक्रम की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को समाज में अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। सपनासिंह (सभासद) और पिंकी शर्मा (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा) ने नारी सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। दुर्गा वाहिनी जिलासंयोजिका करिश्मा ने “नारी अबला नहीं, सबला” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर ललिता वर्मा ने नारी सुरक्षा एवं शक्ति मिशन के तहत चलाए जा रहे विभिन्न अभियान और उपायों पर चर्चा की। संचालन अराधना (शक्तिकेंद्र साधना प्रमुख) ने किया, जबकि सह संयोजिका रजनी, कालेज छात्रा संपर्क प्रमुख प्रतिमा, संस्कार प्रमुख अर्चना, प्रखण्ड संयोजिका ममता, पल्लवी, निशा, ऊषा, संध्या, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रत्याशी आशा देवी, उर्मिला जायसवाल, मान्ती शर्मा, वन्दना बर्नवाल, गिरजा देवी, सरोज देवी, ज्ञान्ती देवी, सुशीला देवी सहित कई बहनों और माताओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दिखाई।
कार्यक्रम में जिलामंत्री सुरेन्द्र सिंह, जिलासहमंत्री माणिक्य जी, जिला गौरक्षा प्रमुख नितेश जी, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वेद प्रकाश जी, कोषाध्यक्ष पारसनाथ जी, प्रखण्ड अध्यक्ष गौरव मिश्र जी, शिव मंदिर के पुजारी अजय जी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ पल्लू जायसवाल जी (श्रीराम जानकी मंदिर समिति अध्यक्ष) के दिशा निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। आयोजकों ने कहा कि दुर्गा अष्टमी केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि नारी शक्ति को जागृत करने का माध्यम भी है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की सफलता की सराहना की और महिलाओं को सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।












