
कुशीनगर
मा0 विधायक फाजिलनगर ने अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ फीता काटकर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

विकास प्रदर्शनी आज से प्रारंभ होकर 02 अक्टूबर तक रहेगी संचालित

मा0 प्रधानमंत्री जी भारत ही नहीं विश्व के सर्वाधिक लोक प्रिय नेता- विधायक फाजिलनगर

जनपद के युवा प्रदर्शनी का अवलोकन कर उठायें लाभ – दुर्गेश राय
सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया /2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक प्रदर्शनी आज से 02 अक्टूबर 2025 तक के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के डीपीआरसी में सूचना विभाग द्वारा स्थापित करायी गयी 15 दिवसीय प्रदर्शनी का मा0 विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा द्वारा फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
मां0 विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा गुजरात के शासन काल दौरान गुजरात को मॉडल प्रदेश के रूप में ले आए तभी उनकी ख्याति से प्रभावित भारतवासियों द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते थे ताकि अपना देश भी मॉडल के रूप में दुनिया के पटल पर उभर कर आए। उन्होंने कहा कि मोदी जी आज केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेता हैं। आज भारत की क्षमता/ताकत के दृष्टिगत विश्व स्तरीय नेता/मंत्री अगुवाई करते हैं, ये मोदी जी के नेतृत्व में संभव हुआ है। ये प्रदर्शनी देख कर लगता है कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को लेकर आएं और प्रदर्शनी का अवलोकन कराएं।
मा0 विधायक ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों व विकास परक योजनाओं व उपलब्धियों ने कीर्तिमानों का अवलोकन करते हुए जनपदवासियों से प्रदर्शनी में आने की अपील भी किया है। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनहितार्थ विभिन्न कल्याणकारी, विकास के पथ पर अग्रसर नये आयामों सहित जनपद के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शनी अपने आप में खास है, इसे जरूर देखें। प्रदर्शनी को देखकर प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया/2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने 25 वर्षों से गुजरात में लगातार अपनी छवि बनाने वाले विश्व के सर्वमान्य नेता यशस्वी प्रधानमंत्री जी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं भी दी।
प्रभारी जिला सूचना अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह विकास प्रदर्शनी 18 सितम्बर2025 से प्रारंभ होकर 02 अक्टूबर,2025 तक संचालित रहेगी, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना, निराश्रित पेंशन योजना, 1090 वूमैन पावर योजना, मिशन शक्ति सहित केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी है । कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने किया।
आयोजित प्रदर्शनी के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप कुमार जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जगदंबा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा लल्लन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, सुदर्शन पाल, उपाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला,विवेकानंद शुक्ला, अवधेश प्रताप सिंह, केशवनाथ उपाध्याय, राजेश, दिनेश शर्मा, सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण के साथ अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
