

कुशीनगर
रोजगार मेले के माध्यम से 1252 के सापेक्ष 586 को मिला रोजगार
भारत सरकार एवं उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरूप “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में आज उदित नारायण इण्टरमीडिएट कॉलेज, पड़ौना, में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन पूर्वाहन 09:00 बजे से किया गया।
उक्त की जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वृहद रोजगार मेले में 1252 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निजी क्षेत्र की कुल 22 कम्पनी (यथा-एचसीएल टेक, उत्कर्ष स्माल फायनेंस बैंक, पेरीग्रीन गार्डिंग प्रा०लि०, एनआईआईटी, कॅरियर सिक्योर, अशोका लेलैण्ड, श्रीराम फायनेंस, एल एण्ड टी फायनेंस, वीवो मोबाइल प्रा०लि० इत्यादि) द्वारा विविध पदों हेतु कुल-586 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया।
मा० सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे जी, मा० विधायक “सदर पडरौना मनीष जायसवाल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन, कॉउन्सिलिंग एवं चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
मेले में अरविन्द सिंह, प्रधानाचार्य, उदित नारायण इ०का०, पड़रौना, अरविन्द कुमार यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, शाहनवाज आलम, स०जि०रो०स०अधिकारी, गोरखपुर एवं रोहन अपूर्व सिन्हा, स०जि०रो०स०अधिकारी, देवरिया की उपस्थिति रही।
मेले का संयोजक संजय कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी, द्वारा प्रतिभागी कम्पनियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं सभी प्रतिभागियों की कॅरियर कॉउन्सिलिंग की गयी व सफल अभ्यर्थियों को धन्यवाद एवं असफल बेरोजगार अभ्यर्थियों को पुनः कठोर परिश्रम कर सफल होने का संदेश दिया।
रोजगार मेले के इस आयोजन में अनिल कुमार, व०स०, गौरव, व०स०, अभिषेक मिश्रा, वाई०पी०, प्रशान्त कुमार, रामप्रवेश व उनकी टीम का अमूल्य योगदान तथा गोरखपुर मण्डल के सेवायोजन कार्यालय के अन्य कार्मिक का भी सहयोग रहा।
