
कुशीनगर पटहेरवा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को यात्रा के दौरान एक समान दिखने वाले दो बैगों के आपस में अदला-बदली होने के कारण पैसे व जेवरात दूसरे व्यक्ति के पास चले जाने की सूचना पर थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त बैग को खोज कर वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कराया गया ।
क्या है माममला
कुशीनगर पटहेरवा निवासी पुलिस को सूचना पर थाना पटहेरवा पुलिस द्बारा तत्परता दिखाते हुए उक्त बैंग खोज बिन करना सुरु किया पता चला कि रोडवेज बस की यात्रा के दौरान एक सामान के बैग होने के कारण यात्री पवन कुमार पुत्र मुकुल वर्मा निवासी सासामुसा थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार का बैग रोडवेज बस में यात्रा के दौरान दूसरा यात्री योगेन्द्र कुमार पुत्र विनोद राजभर साकिन चटाए सूतवर थाना लार जनपद देवरिया द्वारा बस से उतरते समय अपना बैग समझकर लेकर बस से उतर गया। फाजिलनगर में बस से उतरने के बाद पीडित पवन कुमार जब बैग उठाया तो बैग बदला हुआ लगा और उसको चेक किया तो उसमें रखे सामान चाँदी के पायल, आर्टीफिशिल ज्वेलरी और 10000 रूपये गायब थे तथा उसमें दूसरे व्यक्ति का कपड़ा सामान था। इसकी सूचना पीडित द्वारा चौकी फाजिलनगर पर दिया गया। इस सूचना पर चौकी प्रभारी फाजिलनगर द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए बैग लेकर उतरे व्यक्ति की हुलिया व टिकट के माध्यम से छानबीन व टिकट पर अंकित मोबाइल नम्बरो से वार्ता करते हुए सम्पर्क किया गया तो बैग बदल कर ले जाने वाले व्यक्ति द्वारा अपना नाम पता योगेन्द्र कुमार पुत्र विनोद राजभर साकिन चटाए सूतवर थाना लार जनपद देवरिया बताया और बैग को गलती से लेकर चले जाने की बात बतायी गयी। इस बात की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी फाजिलनगर श्री मनोज वर्मा मय हमराह के पीड़ित व्यक्ति को लेकर थाना लार देवरिया पहुँचे तथा दूसरे व्यक्ति योगेन्द्र कुमार को मौके पर बुलाकर बैग की अदला बदली कराकर सामान की मिलान करा कर सुपुर्दगी करायी गयी। पुलिस के इस कार्य से पीड़ित व्यक्ति द्वारा कुशीनगर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
