
19 मार्च, विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर
कुशीनगर जनपद में नवरात्रि पर्व को देखते हुए आमजन की सुविधा और राजस्व हित को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन बी०एस० वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च माह में नवरात्रि के कारण विलेख पंजीकरण की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। ऐसे में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 22 मार्च 2026, रविवार (अवकाश दिवस) को भी जनपद के सभी उपनिबंधक कार्यालय खुले रहेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिन कार्यालयों में सामान्य कार्यदिवस की तरह ही कार्य होगा और विलेखों का पंजीकरण सायं 6:00 बजे तक किया जाएगा। यह निर्णय उन लोगों के लिए राहत भरा साबित होगा, जो अवकाश के कारण अपने जरूरी दस्तावेजों का पंजीकरण नहीं करा पाते थे।
सहायक महानिरीक्षक ने उपनिबंधक कार्यालय पडरौना सदर, हाटा, कसया, तमकुहीराज, कप्तानगंज एवं खड्डा के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस व्यवस्था की व्यापक जानकारी सुनिश्चित करें। इसके तहत बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ तथा अन्य संबंधित संगठनों को समय रहते सूचना देकर आमजन तक यह संदेश पहुंचाया जाए।
प्रशासन का यह कदम न केवल जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है, बल्कि इससे राजस्व संग्रह में भी सकारात्मक वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर प्रशासन की यह सक्रियता जनहित के प्रति उसकी संवेदनशीलता को दर्शाती है।
जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विलेखों का समय पर पंजीकरण
