

कुशीनगर पडरौना स्थित होटल शिवराम पैलेस में आदिवासी विकास और जागरूकता के लिए आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान: रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम* के तहत त्रि-दिवसीय ब्लॉक ट्रेनर प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ मा0 विधायक मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि यह अभियान उत्तर प्रदेश के 7 आकांक्षात्मक जनपदों में से कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा ब्लॉक में विशेष रूप से 34 ग्राम पंचायतों के लिए लागू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त पांच मास्टर ट्रेनर अधिकारियों द्वारा ब्लॉक स्तर की टीम को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो आदिवासी जनजाति के लोगों की समस्याओं का सर्वे करके रिपोर्ट तैयार करेंगे और उसे जिला प्रशासन तथा केंद्र सरकार को भेज कर आवश्यक योजनाओं को ग्राम पंचायत तक पहुंचाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी, चिकित्सा विभाग ,वन विभाग, जल निगम, बाल विकास विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने अभियोजन के दौरान टीमों को पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। इस पहल से आदिवासी समुदाय के विकास में नयी ऊर्जा और बेहतर सहयोग की उम्मीद बुनी जा रही है।
विशुनपुरा ब्लॉक की इस पहल से आदिवासी कल्याण की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ते हुए क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी वर्ग में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है ताकि वे मुख्यधारा में समेकित रूप से शामिल हो सकें।
उत्तर प्रदेश राज्य में पहले चरण में 7 जनपद का चयन का हुआ । जिसमें से कुशीनगर जनपद का भी चयन हुआ,कुशीनगर में आकांक्षात्मक `ब्लॉक विशुनपुरा` का चयन हुआ।
आदिवासी के कमी को पूरा करना,
जनपद कुशीनगर में ब्लॉक विशुनपुरा में 34 ग्राम का चयन हुआ है, जिसमें ब्लॉक स्तर टीम ग्राम पंचायत का सर्वे होना है। उस ग्राम पंचायत का ब्लॉक मास्टर ट्रेनर जनजाति का सभी प्रकार का समस्या की रिपोर्ट तैयार कर जनपद पर भेजकर फिर आगे भारत सरकार को भेजकर आगे ग्राम पंचायत में सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विशुनपुरा ब्लॉक में चयनित 34 ग्राम का सर्वे में उस गांव का विकास कराना ही मुख्य विंदु है
कार्यक्रम में विधायक पडरौना मनीष जयसवाल और, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, समाज कल्याण अधिकारी विकास शैलेन्द्र गौतम , उप चिकित्साधिकारी अवधेश कुशवाहा, और वन विभाग , जल निगम विभाग, ग्राम विभाग विभाग, बाल विकास विभाग, आदि अन्य सहयोगी लोग मौके पर उपस्थित थे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए ब्लॉक मास्टर ट्रेनर ग्राम स्तर पर सक्रिय होकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लागू करने में मदद करेंगे, जिससे सशक्त ग्राम पंचायतों का निर्माण होगा। यह कार्यक्रम आदिवासी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो क्षेत्र के सामाजिक- सांस्कृतिक उत्थान और आर्थिक प्रगति की नींव मजबूत करेगा।
