
कुशीनगर
एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान 12 अगस्त से
जागरूकता अभियान अंतर्गत, इंटर कालेजों महा विद्यालयों सहित ग्राम सभाओं में आयोजित होंगे कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के मेन्स्ट्रिमिंग अन्तर्गत एचआईवी एड्स रोकथाम एवं जागरूकता के तहत 12 अगस्त से दो माह तक सघन जागरूकता अभियान संबंधी आवश्यक बैठक जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने एचआईवी/एड्स के रोकथाम हेतु चलने वाले जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन संबंधी मास्टर प्लान बनाए जाने का निर्देश दिए साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि कहां कहां क्या कार्यक्रम किए जाने है और इस कार्यक्रम का शुभारंभ कैसे किया जाएगा आदि की जानकारी लिए जाने उपरांत निर्देशित किया कि जहां भी जागरूकता कार्यक्रम किया जाए उसमें मा0 जनप्रतिनिधि गणों को सम्मिलित करें, साथ उन्होंने मां0 जनप्रतिनिधि गणों हेतु कार्यक्रम संबंधी पत्र प्रेषित किए जाने का निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक दौरान निर्देशित किया कि जागरूकता अभियान समाप्त होने पश्चात सभी कार्यक्रमों का फोटोग्राफ्स सहित पूर्ण विवरण मुख्य विकास अधिकारी को प्रेषित करें।
समीक्षा बैठक दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा उक्त कार्यक्रम के सघन जागरूकता अभियान अंतर्गत किए जाने वाले गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य एच आई वी/एड्स से संबंधित ज्ञान बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियां, एचआईवी फैलने के कारण तथा इससे जुड़े जोखिम के संबंध में प्रचार, निरोध एस.टी.आई.सेवाएं तथा एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत प्रदत्त सेवाओं के प्रति मांग में वृद्धि करना, तथा अन्य सरकारी विभागों के सहयोग से जागरूकता बढ़ाना है।
गतिविधियों के संबंध में उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय समन्वय बैठक, आईईसी सामग्री मुद्रण, ग्राम पंचायत स्तरीय बैठकें, डोर टू डोर कैंपेन, निजी महाविद्यालय में जागरूकता सत्र, फ्लैशमॉब ,स्कूल आउटरीच प्रोग्राम, जागरूकता रैली, जिला चिकित्सालय परिसर में विशेष कैंप का आयोजन, लोक कला कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार, कारागारों व अन्य क्लोज सेटिंग में जागरूकता सत्र, नशा मुक्ति केंद्रों एवं जूवेनाइल होम्स में जागरूकता क्षेत्र का आयोजन किया जाएगा।
उक्त समीक्षा दौरान जनपद के 150 ग्राम पंचायतों में खुली बैठक के माध्यम से एड्स की रोक थाम/ जागरूक किए जाने का कार्य किया जाएगा जिसके लिए ग्राम पंचायतवार स्वास्थ्यकर्मी नामित किए गए हैं, तथा जनपद के 13 महा विद्यालयों, एवं 13 इंटर कालेजों तथा 03 महा विद्यालयों में विशेष कैंप का आयोजन किए जाने हेतु तिथिवार स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कर दी गई है, जो एड्स के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज आर के शाही, प्रभारी सीएमओ ब्रजनंदन, सीएमएस डा0 दिलीप, जिला क्षय अधिकारी एस एन त्रिपाठी सहित अन्य सभी संबंधित उपस्थित रहे।


