
कुशीनगर जनपद के जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण एवं भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार संकल्प हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑप वूमेन योजना के तहत विशेष जागरूकता और क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और हितों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई
राजकीय महिला इण्टर कालेज, हाटा में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी और हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन के कार्मिकों ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यंमत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सैन्टर (181) और अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए। छात्राओं को कन्या सुमंगला का फार्म भरने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ध्रुवचन्द्र त्रिपाठी जिला प्रोबेशन अधिकारी, नलिन सिंह डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर, प्रीती सिंह एवं बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेशलिस्ट, रीता यादव केन्द्र प्रबंधक वन स्टॉप सेन्टर, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सरोज दूबे एवं आचार्य श्रीमती कृष्णा दूबे सहित लगभग 800 छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्राओं को सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

