
निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
कुशीनगर
मां0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज निर्माणाधीन गौतम बुद्ध कृषि एवं प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय और बुद्धा थीम पार्क का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य समया अवधि में पूरा कराए जाने के निर्देश कार्य दाई संस्थाओं को दिये।
प्रभारी मंत्री ने सर्व प्रथम बुद्धा थीम पार्क का निरीक्षण किया और संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से जानकारी ली तथा बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं को प्रदर्शित किए जाने के लिए बने टेबलों को व्यवस्थित करने को कहा। इसके बाद पौधरोपण किया तत्पश्चात कृषि विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट कार्यालय पहुंच कर कार्यालय में प्रदर्शित विश्वविद्यालय के मॉडल का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उक्त के विस्तृत जानकारी सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने दिया, तदोपरान्त लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अर्जुन मिश्रा, कार्यदाई संस्था के अधिकारियों सहायक अभियंता विजय वाजपाई, प्रोजेक्ट इंजीनियर श्यामाचरण शुक्ला, सोनू सिंह पटेल, वेंकट नारायण से निर्माण को लेकर जानकारी ली और नवीन तकनीकी अपनाए जाने पर जोर दिया और कहा कि जब यहां छात्रों की संख्या बढ़ेगी तो उसको भी ध्यान में रखकर निर्माण कार्य कराया जाय ।
निरीक्षण दौरान निर्माण में आ रही समस्याओं और अड़चनों को दूर किए जाने के निर्देश देने के साथ ही निर्देशित किया कि लक्ष्य निर्धारित कर निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कुशीनगर विधायक पी एन पाठक, पडरौना मनीष जायसवाल, खड्डा विवेकानंद पाण्डेय, उपनिदेशक कृषि, पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ प्राणरंजन आदि मौजूद रहे।






