
कुशीनगर।
समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा कल
उक्त परीक्षा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने सहित आधारभूत सुविधाओं का रखें ध्यान – डीएम
समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी के कल दिनांक 27 जुलाई को जनपद के 18 केंद्रों पर आयोजित होने वाले परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के साथ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से उदित नारायण इंटर कॉलेज, एवं उदित नारायण डिग्री कॉलेज पडरौना परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी कैमरा व खिड़कियां सहित परीक्षा केंद्र पर सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया।
इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दृष्टिगत सभी व्यवस्था चाक-चौबंद हो, सीसीटीवी कैमरे का एंगल सही हो, कितने टेबल लगाए गए, कितने स्लिप लगाये गए आदि की जानकारी लेते हुए परीक्षा केंद्र पर साफ-सफाई व आधारभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने का निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना ऋषभ पुंडीर सहित अन्य सभी संबंधित मौजूद रहे।




