
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक : 30 नवम्बर 2025
कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रहे अभियान का बड़ा परिणाम शनिवार को सामने आया। थाना कसया पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय चोरी–टप्पेबाजी करने वाले 07 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद कर पुलिस ने एक बड़ी सफलता अपने नाम कर ली।
टीम ने मु0अ0सं0 725/2025 व 643/2025 के मामलों में वांछित इन अपराधियों को दबोच कर उनके कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषणों के साथ 1,92,500 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
कैसे करते थे वारदात—पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी मिलकर बस स्टैंड, मेला, हाट–बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं व बुजुर्गों को विशेष रूप से निशाना बनाते थे। टप्पेबाजी, चोरी और जालसाजी इनके प्रमुख हथियार थे। महज कुछ सेकंड में गहने और नकदी उड़ा लेने में ये माहिर थे। चोरी का माल बेचकर रुपये आपस में बांटते थे और इसी पर इनका पूरा गुजारा चलता था।
पुलिस के मुताबिक इनके खिलाफ कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया जनपदों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनका खुलासा इस गिरोह की गिरफ्तारी से हुआ है।
अनावरण हुए प्रमुख मुकदमे
मु0अ0सं0 643/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना कसया
मु0अ0सं0 725/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना कसया
मु0अ0सं0 288/2025, धारा 303(2), 304 बीएनएस, थाना सलेमपुर (देवरिया)
मु0अ0सं0 333/2025, धारा 303(2), 318(4) बीएनएस, थाना गोला (गोरखपुर)
मु0अ0सं0 278/2025, धारा 318(4), 303(2) बीएनएस, थाना एम्स (गोरखपुर)
मु0अ0सं0 588/2025, धारा 318(4), 316(2) बीएनएस, थाना कोतवाली पडरौना
मु0अ0सं0 632/2025, धारा 318(4) बीएनएस, थाना पडरौना
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची
आकाश डोम, विक्रम डोम, अतीश डोम, करन डोम, दीपक, पवन और अमरेश डोम — सभी देवरिया व गोरखपुर जनपदों के निवासी हैं और लंबे समय से चोरी–टप्पेबाजी की घटनाओं में सक्रिय थे।
बरामदगी
01 जोड़ी झूमका (पीली धातु)
02 चैन (पीली धातु)
01 मंगलसूत्र (पीली धातु)
01 जोड़ी पावजेब (सफेद धातु)
01 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
01 लाकेट (पीली धातु)
रुपये 1,92,500/- नकद
ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पुलिस टीम
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा, उ0नि0 रुद्रप्रताप सिंह, गौरव कुमार श्रीवास्तव, ब्रम्ह कुमार उपाध्याय, वरुणेश कुमार उपाध्याय, दीपक प्रधान सहित कुल 16 सदस्यीय टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कुशीनगर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों के लिए अब जिले की जमीन सुरक्षित नहीं। पुलिस की तत्परता और सटीक प्लानिंग से अंतरजनपदीय गिरोह का सफाया होना कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


