
कुशीनगर: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोरखपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने एक कनिष्ठ सहायक को 18 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी कनिष्ठ सहायक वर्तमान में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय छावनी पडरौना में तैनात थे।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कर्मचारी ओमप्रकाश भारती पुत्र स्वर्गीय वंश राज प्रसाद ग्राम कस्तूरबा पोस्ट शंकर पटखौली तहसील कसया थाना चौराखाश निवासी है ओमप्रकाश भारती वर्तमान में वह क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय छावनी पडरौना में तैनात थे । चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में 18 हजार रुपये की घूस मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब कनिष्ठ सहायक नहीं माना और बार-बार पैसे की मांग करता रहा, तो पीड़ित ने गोरखपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम से संपर्क किया।
टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पैसे देने के तय समय और स्थान पर जाल बिछाया। जैसे ही क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय कनिष्ठ सहायक को शिकायतकर्ता से 18 हजार रुपये की घूस ली, टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।
गिरफ्तार कर्मचारी ओमप्रकाश भारती पुत्र स्वर्गीय वंश राज प्रसाद ग्राम कस्तूरबा पोस्ट शंकर पठखौली तहसील कासया थाना चौराहा खास निवासी हैं वर्तमान में वह क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं नानी अधिकारी कार्यालय छावनी पडरौना में तैनात थे शिकायतकर्ता ध्रुव नारायण ओझा निवासी ग्राम सिहोलिया थाना अहिरौली बाजार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई थी की चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की ऐवज में उसने 18000 रुपए के मांग की जा रही थी भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने पूरी योजना बनाकर आरोपी को दोपहर करीब एक 1-15 बजे रंगे हाथ पकड़ लिया करप्शन की टीम आरोपी कनिष्ठ सहायक, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। टीम ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया कार्यालय परिसर में ही लोकसेवक साक्षीगण की मौजूदगी में हुई इस मामले में कोतवाली पडरौना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है प्रकरण संख्या zeroFiR (01)/ 2025 के अंतर्गत विधि कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय प्रशासनिक आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है और आमजन में इसे एक साहसिक कदम माना जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई से जनता में उम्मीद जगी है कि अब ऐसे रिश्वत लेने बालों के मामलों में जल्द न्याय मिल सकेगा।

