
कुशीनगर

राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान दिनांक 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 के क्रम में आज दिनांक 8 जुलाई 2025 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा ए0 डी0 आर0 भवन दीवानी न्यायालय परिसर कुशीनगर स्थान पडरौना में स्थित मध्यस्थता केंद्र का निरीक्षण किया गया। मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थ अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं उनके साथ आ रहे परिजन आदि के बैठने, प्रतीक्षा कक्ष, पानी, मध्यस्थता कक्ष में पंखा आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
उक्त अभियान के क्रम में शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा मध्यस्थता केंद्र में कार्यरत मध्यस्थों के साथ बैठक किया गया एवं उक्त अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक पत्रावलियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक के उपरांत जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि द्वारा भी मध्यस्थगण के साथ बैठक किया गया। बैठक में जिला जल द्वारा मध्यस्थता केंद्र में संदर्भित किये जाने वाले मामलों जैसे- वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउंस के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, संपत्ति के बंटवारे संबंधित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले व अन्य उपयुक्त दीवानी मामलो के बारे में जानकारी दिया गया। मध्यस्थों से मध्यस्थता में आ रही कठिनाइयों, मध्यस्थता केंद्र में व्यवस्थाओं आदि के बारे में जानकारी ली गई एवं सभी मध्यस्थगण को निर्देशित किया गया कि इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के मामले विभिन्न न्यायालयों से संदर्भित किया जा रहा है, सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किया जाए। इस अवसर पर शैलेंद्र त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर, मध्यस्थगण मिथिलेश कुमार दीक्षित मध्यस्थ एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन कुशीनगर, जितेंद्र दूबे, विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शशि भूषण मिश्र, ओमप्रकाश पाण्डेय, महेंद्र यादव, अरविंद उपाध्याय, अमित मणि त्रिपाठी आदि मध्यस्थगण उपस्थित रहे।