
कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जनपद कुशीनगर के तरयासुजान थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन और उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 सितंबर की रात पुलिस टीम ने कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि कुमार और मनीष राज, दोनों पुत्र परमानन्द गुप्ता निवासी गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार (UP32PQ6169) तथा उसमें छिपाकर ले जाई जा रही 10 पेटी बन्टी-बबली ब्रांड की अवैध देशी शराब (कुल 90 लीटर, 450 पाउच) बरामद की है।
इस मामले में थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 308/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
