
🔴 ब्रेकिंग…
👉 कुशीनगर पुलिस अलर्ट – त्योहारों पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम
🔴 ब्रेकिंग…
👉 अपराध नियंत्रण व ट्रैफिक मैनेजमेंट पर एसपी की सख्त निगरानी

🔴 ब्रेकिंग…
👉 दुर्गा पूजा–दशहरा पर भीड़ प्रबंधन के लिए खास योजना

🔴 ब्रेकिंग…
👉 मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और यातायात की सुरक्षा प्राथमिकता

🔴 ब्रेकिंग…
👉 संवेदनशील इलाकों में तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बल

🔴 ब्रेकिंग…
👉 अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – एसपी कुशीनगर
कुशीनगर। आगामी त्योहारों को सकुशल व शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कुशीनगर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में शनिवार को जनपद के सभी थानों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की गणना कर समीक्षा की गई। इस दौरान उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया और हिदायत दी गई कि उनका पालन पूरी सख्ती के साथ सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में विशेष रूप से अपराध नियंत्रण, जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, ट्रैफिक प्रबंधन, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने जैसे बिंदुओं पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे आयोजनों में भीड़ प्रबंधन, मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के समय शांति-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए थाना स्तर से लेकर चौकी स्तर तक गश्त, पिकेटिंग और पैदल पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाएगा।
साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता से संवाद बढ़ाकर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करें, ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान संभव हो सके।
त्योहारों के दौरान जिले भर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए कुशीनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
