
विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
कुशीनगर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, रविन्द्रनगर धूस में SNCU वार्ड से 1 दिवसीय नवजात शिशु गायब होने से हड़कंप मचा है। घटना 26 नवंबर की रात हुई, जिसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी।
लापता शिशु का जन्म 26 नवंबर 2025 को हुआ था और वह मात्र 1 दिन का है। शिशु लड़का है। उसकी माता रीना चौधरी, पत्नी प्रतीक कुमार, निवासी मनियरा, थाना नेबुआ नौरंगिया बताई गई हैं।
पुलिस ने कहा है कि यदि किसी को भी नवजात शिशु दिखाई दे या उससे संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।
संपर्क नंबर:
पुलिस हेल्पलाइन – 112
शिशु के पिता का नंबर – 8052241332
थाना रविन्द्रनगर धूस – 9151008333, 7839870060
जिला नियंत्रण कक्ष – 9454417371
महिला हेल्पलाइन – 1090 / 181
