

कुशीनगर। जिले में एसपी केशव कुमार के सख्त तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अपनी कार्यशैली और अनुशासनप्रिय रवैये के लिए चर्चित एसपी ने बीती रात बड़ा कदम उठाते हुए एक साथ 29 उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया। बताया जा रहा है कि एसपी ने यह कार्रवाई पुलिसिंग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से की है। लगातार दूसरी बार हुए इस फेरबदल ने महकमे में हलचल तेज कर दी है। एसपी के इस कदम को “कमजोर प्रदर्शन करने वालों के लिए सख्त संदेश” के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रह सकती है।
