
कुशीनगर
जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से 30 मुख्य सेविकाओं में वितरण हुआ नियुक्ति पत्र
मां0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार महिलाओं के उत्थान हेतु किए जा रहे हैं अभूतपूर्व प्रयास – मनीष जायसवाल
आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु सभी केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी किट – डीएम
जनपद कुशीनगर के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित मुख्य सेविकाओं का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम अंतर्गत मा0 मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखने उपरांत जनपद के 30 मुख्य सेविकाओं में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 जनप्रतिनिधि गणों के साथ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मा0 विधायक पडरौना मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन रोजगार अंतर्गत मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लगभग ढाई हजार मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कर निरंतर महिलाओं के हक में कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के द्वारा लगातार जनपद में अभूतपूर्व विकास का कार्य किया जा रहा है,उन्होंने शिक्षा के ऊपर जोर देते हुए कहा कि जो संघर्ष करता है उसका मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है, कहा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कर महिलाओं में खुशी की लहर लाने का कार्य किया है। मा0 प्रधानमंत्री जी का जिक्र करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है, देश में आधी आबादी महिलाओं की है जगह जगह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समूहों के माध्यम से शिक्षक भर्ती के माध्यम से पुलिस भर्ती सहित अन्य माध्यमों से महिलाओं के उत्थान का कार्य किया जा रहा है, आज मोदी जी सोच है कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है उसी क्रम में ये आज कार्यक्रम एक पहल है। उन्होंने कहा कि आज प्राइवेट विद्यालयों में मॉडर्न शिक्षा प्रणाली संचालित है उसी क्रम में जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किट का वितरण कर नौनिहालों को शिक्षा के प्रति जोड़ने का पहल किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने इस अवसर पर कहा कि जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को शिक्षा के प्रति रुझान/डेवलप हेतु किट का वितरण किया जा रहा है, जनपद स्तर से लगभग 200 किट की व्यवस्था की जा रही है तथा और की व्यवस्था हेतु विभिन्न स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि एक किट में 16 आइटम रखा गया है जिसके अंतर्गत सायकिल, बब्बल, कुर्सी आदि है, उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक एक किट उपलब्ध कराया जाय, जिसे शीघ्र ही मा0 जन प्रतिनिधि गणों के सहयोग से पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं उसे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से स्टॉक पंजीकरण में अंकन अवश्य करा लिया जाय।
कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी ए0के0 दुबे द्वारा सभी अतिथियों के आभार प्रकट करते हुए कहा कि अभी 16 आंगनबाड़ी केंद्रों को किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा जिला प्रशासन एवं अन्य माध्यमों से लगभग 3 सौ कीट की व्यवस्था कर ली गई है।
इस अवसर पर विधान सभावार मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण संबंधित मा0 विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री /जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी द्वारा संपन्न किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक हाटा मोहन वर्मा, फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल,संसद प्रतिनिधि , एमएलसी प्रतिनिधि,सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण के साथ पीडी, व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।




_नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम_
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवचयनित मुख सेविकाओं को बधाई दी और उन्हें अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने का आह्वान किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 16 आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु पी-एचसी किट का वितरण भी किया गया।
_नवचयनित मुख सेविकाओं का विवरण_
कुल 30 नवचयनित मुख सेविकाओं का विधानसभावार विवरण इस प्रकार है:
– पडरौना विधान सभा में कुल 06
– तमकुहीराज विधान सभा में कुल 03
– हाटा विधान सभा में कुल 05
– कुशीनगर विधान सभा में कुल 03
– खड्डा विधान सभा में कुल 02
– रामकोला विधान सभा में कुल 06
– फाजिलनगर विधान सभा में कुल 05
_आंगनबाड़ी केंद्रों को पी-एचसी किट का वितरण_
जनप्रतिनिधियों ने 16 आंगनबाड़ी केंद्रों को पी-एचसी किट का वितरण किया, जिससे बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि नवचयनित मुख सेविकाओं को अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना होगा और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर सेवाएं प्रदान करनी होंगी।
