
दुदही ब्लॉक के नरहवा अचरज दूबे, जिला कुशीनगर में आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत “अखण्ड भारत संकल्प दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्र जी ने किया, जबकि मुख्य संबोधन जिला सत्संग प्रमुख वेद प्रकाश जी ने दिया। इस अवसर पर मच्छहा कुटी के महन्त जी ने आशीर्वचन प्रदान करते हुए उपस्थित जनों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिलामंत्री सुरेन्द्र सिंह, जिलासहमंत्री माणिक्य जी, ब्लॉक सह मंत्री मार्कण्डेय जी, राजेश्वर जी सहित विचार परिवार के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अखण्ड भारत के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सभी ने अखण्ड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।


