
कुशीनगर क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर, 2025 को जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में प्रातः 07:00 बजे से पुरुष / महिला क्रास कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में किसी भी उम्र का पुरुष/महिला प्रतिभाग कर सकते है। इस प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क है। 05 किं०मी० पुरुष एवं 03 कि०मी० महिला वर्ग दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को खेल विभाग के तरफ से आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने जनपद-कुशीनगर के समस्त प्रर्धानाचार्यगण एवं खेल प्रेमियों, खेल संघों एवं क्लबों से अनुरोध किया है कि आप अपने-अपने संस्थानों से अधिक से अधिक पुरूष/महिलाओं खिलाड़ियों को इस दौड प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजने का कष्ट करें।
