
कुशीनगर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में सुशील कुमार शशि, जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा लीगल सर्विसेज यूनिट फॉर चिल्ड्रन व लीगल सर्विसेज यूनिट मनोनयन के सदस्यों, पैरालीगल वॉलिंटियर्स व पैनल लॉयर्स के साथ बैठक किया गया।
इस बैठक में निराश्रित बच्चों एवं मानसिक अस्वस्थ लोगों को विधिक सहायता देने उनके शिक्षा, रहने आदि के संबंध में चर्चा किया गया।
इस बैठक में शैलेंद्र मणि त्रिपाठी अपर
जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, पैनल अधिवक्ता अखिलेश कुमार मणि, विवेकानंद मिश्र, धनंजय मणि, राधेश्याम गुप्ता, पैरा लीगल वॉलेंटियर संजय कुमार शाही, सुधीर यादव, अनिल चौहान, अनुसुइया सिंह, सफ़ीना खातून, रिंकू शाही, बसंत यादव, दिनेश यादव, वन स्टॉप सेंटर से रीता यादव, बाल कल्याण समिति से पुष्पा पाण्डेय व श्रीकृष्ण कुमार उपाध्याय, किशोर न्याय बोर्ड से अंजली पाण्डेय, बल संरक्षण अधिकारी विनय कुमार शर्मा, कार्यालय लिपिक राजकुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

