
मा0 राज्यमंत्री ने जिला स्टेडियम में किया ध्वजारोहण।
देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
कुशीनगर
शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उ0 प्र0 श्रीमती विजया लक्ष्मी जी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में जनपद मुख्यालय स्थित जिला स्टेडियम में ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगा फहराया व तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर, भारत माता की जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/विधवाओं/आश्रितों डा0 प्रहलाद प्रसाद प्रजापति, श्रीमती लवगी देवी, पानमती देवी, श्रीमती तैबून निशा, श्रीमती सोना देवी, श्रीमती धनेश्वरी देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उपहार वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गयी।
इस अवसर पर सभी को 79वें स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए मा0 राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी हमें एक लम्बे संघर्ष के बाद मिली है, हमें अपने वीर शहीदों, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को हृदय में सजोकर नये भारत को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज शासन, प्रशासन निरंतर देश की उन्नति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है, हमें इन प्रयासों में और बल देने की आवश्यकता है, जिससे आने वाले समय में हम अपने देश को एक नई पहचान दे सकें, अपने महापुरूषों के आदर्शां, सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि आजादी में देश ने बहुत बलिदान दिया,माताएं अपने पुत्र को बहने अपने भाइयों को सुहागिनें अपने पतियों को आगे भेजा ये जानते हुए कि फांसी दी जाएगी, फिर भी देश की आजादी के लिए हंसते हंसते कुर्बानियां दीं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से जब पूरा देश रो रहा था उस समय मा0 प्रधानमंत्री जी ने आतंकवाद पर लगाम लगाया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते कहा कि अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान ये नहीं समझा कि भारत अब सशक्त होगया है उसे जवाब देना भी आता है कहा कि 2 महिला कर्नल के माध्यम से पाकिस्तान पर बम गिराए।
मा0 राज्य मंत्री ने महिला सशक्तिकरण सहित स्वरोजगार, उद्योगों की स्थापना,विकास के क्षेत्र में प्रदेश में नई सड़कों का निर्माण/हाइवे, गांव में खेल का मैदान, पंचायत भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, विद्यालयों अंतर्गत विभिन्न कार्य, समूहों का गठन, दीदियों के माध्यम से विभिन्न कार्य,आज दीदियों को दिल्ली बुलाया जा रहा है,आदि विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में अभूत पूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बेटे बेटियों में भेदभाव ना करें, बेटियों को शिक्षित कर हर क्षेत्र में भेजें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर लगाम लगाए जाने का भी जिक्र किया साथ ही मां0 प्रधानमंत्री के विजन 2047 को विकसित भारत की संकल्पना में सभी को अपना योगदान सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज हम 79वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहे हैं, हमें आजादी लम्बे संघर्ष के बाद मिली, हमें उन संघर्षो को याद करते हुए देश को और आगे ले जाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, निरंतर नये सकारात्मक प्रयासों के द्वारा समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने मां0 राज्य मंत्री जी का आभार प्रकट करते आश्वस्त किया कि जनपदवासियों की जो भी अपेक्षाएं हैं उसे हर संभव प्रयास कर पूर्ण करने सहित जनपद के विकास को अग्रणी श्रेणी में लाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्टेडियम के अंदर कराए जाने वाले कार्यों का भी जिक्र किया और भरोसा जताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस तक स्टेडियम का सभी कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे।
जिलाधिकारी द्वारा मा0 राज्यमंत्री को मोमेंटो भेंट किया गया तथा इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक सहित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम का संचालन मनंजय द्वारा किया गया इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय द्वारा भी संबोधन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पीडी, बीएसए, डीपीआरओ सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राये आदि उपस्थित रहे।










