

कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा दिए गए निर्देश एवं आपदा प्रबंध प्राधिकरण के कार्यपालक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा मार्गदर्शन में आज तहसील प्रशासन स्वास्थ्य विभाग, सहित फायर बिग्रेड की टीम द्वारा आज कसया के सपहा सीएचसी में अग्नि सुरक्षा, पडरौना तहसील अंतर्गत हनुमान इंटर मीडिएट कॉलेज, में भूकंप सुरक्षा, तमकुहीराज तहसील अंतर्गत द यूनाइटेड प्रोविजेज शुगर कंपनी लिमिटेड सेवरही में अग्नि सुरक्षा,एवं कप्तानगंज तहसील अंतर्गत खट्टर एडिबल प्रा0 लि0 राम पुर बगहा में एम ए एच यूनिट तथा हाटा में तहसील परिसर में आपदा से निपटने हेतु अग्नि सुरक्षा का मॉक ड्रिल किया गया।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करना, राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता को परखना तथा नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संचार करना था। इस आयोजन में राजस्य विभाग, पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभ्यास के दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का अनुकरण कर यह आकलन किया गया कि किस प्रकार त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सकती है। कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने, प्राथमिक उपचार प्रदान करने तथा अग्नि नियंत्रण की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। तहसील स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई. जिससे उनकी आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि हो सके। यह मूक अभ्यास जनपद की आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है। ऐसे आयोजन न केवल प्रशासनिक तंत्र की तत्परता को बढ़ाते है, बल्कि आमजन में भी सुरक्षा के प्रति सजगता एवं जागरूकता उत्पन्न करते हैं।
जनपद के पांच तहसीलों में एक साथ अलग अलग आपदाओं पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, आपदा से निपटने की क्षमता को परखने और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की जांच के लिए आयोजित मॉक ड्रिल काल्पनिक घटना भूकंप, आगजनी का रिहर्सल किया गया, तथा बहुमंजिला अस्पताल में भूकंप के उपरांत शॉर्ट सर्किट से आगजनी के बाद घायलों और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर समुचित ईलाज देने की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने डम्मी घायलों का ईलाज भी किया,
मॉक ड्रिल के दौरान राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस सहित अन्य विभागों की सक्रियता रही।
आपदा विशेषज्ञ रवि कुमार राय ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन की तैयारी और समन्वय क्षमता का मूल्यांकन करना है।
इस अवसर पर संबंधित उप जिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रांतर्गत हुए मॉक ड्रिल आयोजन अवसर पर उपस्थित रहे।



