
अमेरिका का चांद पर परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल करने का विचार एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, 1950 के दशक में शीतयुद्ध के दौरान अमेरिका ने ‘प्रोजेक्ट ए119’ के तहत चांद पर परमाणु बम विस्फोट की गुप्त योजना बनाई थी, ताकि सोवियत यूनियन को अपनी शक्ति का अहसास कराया जा सके। यह योजना कभी अमल में नहीं आई, लेकिन उसके गुप्त दस्तावेज अब उजागर हो चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आज की परिस्थितियों में अमेरिका का अंतरिक्ष में बढ़ता सैन्य रुझान वही पुरानी सोच की झलक दिखा रहा है। क्या यह अंतरिक्ष में वर्चस्व की नई जंग की शुरुआत है?
