
अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज द्वारा थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत आयोजित डोल मेला के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना तमकुहीराज क्षेत्र में आयोजित होने वाले डोल मेला के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को मेले की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को मेले के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपात स्थिति से निपटने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।* अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत डोल मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु विभिन्न थानों से 19 प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 10 निरीक्षक, 100 उपनिरीक्षक, 5 महिला उपनिरीक्षक, 254 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 26 महिला कांस्टेबल, पीएसी की एक कम्पनी , 2 फायर टेंडर तथा 06 ट्रैफिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।



