
कुशीनगर
सॉफ्टवेयर के तकनीकी संचालन हेतु सभी संबंधित को दिया गया प्रशिक्षण
मतदाता सूची की महत्ता के दृष्टिगत पारदर्शिता का रखें ध्यान-धन- डीएम
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 तथा साफ्टवेयर के तकनीकी संचालन हेतु आवश्यक बैठक/प्रशिक्षण जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली विस्तृत पुनरीक्षण 2025 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित AERO साफ्टवेयर के माध्यम से बी०एल०ओ० एवं पर्यवेक्षकों को तत्काल सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को निर्धारित समयान्तर्गत नियुक्त करते हुए उनके प्रशिक्षण की कार्यवाही सम्पन्न करायें जाने के निर्देश दिये गये। बी०एल०ओ० नियुक्त करते समय उनकी कार्यशीलता का सत्यापन करायें जाने का जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये। आयोग द्वारा विकसित E-BLO Mobile App के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस बार पंचायत निर्वाचक नामावली में आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली मदर रोल में प्रत्येक मतदाता के सापेक्ष एक यूनिक SVN State Voter Numberआवंटित किया गया है। SVN मतदाता के एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरण पर भी अपरिवर्तनीय होगा। SVN से मतदाता को आसानी से सर्च किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने बी०एल०ओ० के द्वारा प्रयोग किये जाने वाले E-BLO Mobile App की निगरानी नियमित अन्तराल पर किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया, तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित तैयार करायें जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की सुचिता बनाए रखें एवं त्रुटिरहित सूची तैयार किया जाना महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही या गड़बड़ी किसी स्तर पर पाई जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुपस्थित पाये गये खण्ड विकास अधिकारी, तमकुहीराज व खड्डा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके पुनः प्रशिक्षण करायें जाने हेतु अपर जिलाधिकारी वि०/रा० कुशीनगर को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नवसृजित विस्तारित नगर पंचायतों से प्रभावित ग्राम पंचायतों के वार्डो का व क्षेत्र का भलीभाँति परीक्षण करते हुए अग्रिम कार्यवाही करें।
अपर जिलाधिकारी वि०/रा० वैभव मिश्रा द्वारा बी०एल०ओ०/पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाते समय आयोग द्वारा निर्धारित मानक का अनुपालन करायें जाने के निर्देश दिये गये। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोग द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से बी०एल०ओ०, पर्यवेक्षक की नियुक्ति, कार्यक्षेत्र आवंटन, एवं E-BLO Mobile App के माध्यम से मतदाता परिवर्धन, विलोपन एवं संशोधन की कार्यवाही किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि० रा० निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त तहसीलदार अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,
समस्त खण्ड विकास अधिकारी समन्वयक अधिकारी खड्डा एवं तमकुहीराज को छोड़कर समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहायक समन्वयक अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय,सहित
समस्त वी०आर०सी०आपरेटर, उपस्थित रहे।

