
29 नवंबर, विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर — विशेष रिपोर्ट
गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा और मजबूती का आधार
कुशीनगर। जिले में आयुष्मान
भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करते हुए जिला इम्पैनलमेंट कमेटी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निजी चिकित्सालयों की सूचीबद्धता पर व्यापक समीक्षा की गई। कमेटी ने कुल 04 आवेदनों में से 03 अस्पतालों को मानक अनुरूप पाते हुए हरी झंडी दे दी, जबकि एक आवेदन को मानकों पर खरा न उतरने के कारण निरस्त कर दिया गया।
आवेदन करने वाले चिकित्सालयों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया। उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, बेड क्षमता, इमरजेंसी सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था सहित सभी आवश्यक मापदंडों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण रिपोर्टों में आर.एस. हॉस्पिटल एनएच-28 कसया, बरदान हॉस्पिटल एनएच-28 कसया, तथा सृष्टि हॉस्पिटल, फाजिलनगर को निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इसके बाद कमेटी ने सर्वसम्मति से तीनों निजी अस्पतालों को आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध करने की मंजूरी प्रदान की। इन अस्पतालों के जुड़ने से जिले के हजारों गरीब व वंचित मरीजों को अब और बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वहीं स्टार हॉस्पिटल, कसया द्वारा दिए गए आवेदन को निरीक्षण के दौरान गंभीर कमियों और अनियमितताओं के मद्देनज़र कमेटी ने अस्वीकार कर दिया। समिति ने स्पष्ट संदेश दिया कि आयुष्मान भारत की सेवाओं से कोई समझौता नहीं होगा और जो भी अस्पताल योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें पूर्ण गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
बैठक में आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार
