
खड्डा कुशीनगर
जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया बुजुर्ग गांव में मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अंकुश यादव की मौत हो गई मासूम अंकुश अपने घर के पास हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे की पटरी पर खड़ा था तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार पन्ने लाल पुत्र हीरा निवासी रुद्रपुर खड्डा बाजार अपने गांव की ओर अत्यंत तेजी गति रफ्तार से जा रहा था ,गति तेज इतनी रफ्तार थी कि अंकुश को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार खुद के बाइक के साथ कुछ दूरी तक उसे घसीटते हुए ले गया
गंभीर रूप से घायल अंकुश को परिजनों ने तत्काल सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अंकुश हीरा छपरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था और अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मृत्यु ने पूरे गांव को शोक में अदल दिया है।
घर लौटने के लिए रवाना
अंकुश के पिता नरेंद्र यादव दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है। परिजन ने बताया कि वह 28 जुलाई को ट्रेन से घर लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। यह जानकारी उनके पहुंचने के बाद दी जाएगी, घटना के बाद से गांव में गहरा आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बताया कि
क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही अब आम बात हो गई है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई गति नियंत्रण उपाय नहीं किए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर खड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी बाइक सवार के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है इस संबंध में खड्डा थाना अध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय का कहना है, कि बाइक थाने के कब्जा में है, मृतिका के परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है, परिजन अभी पोस्टमार्टम में बिजी हैं खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं पड़ी थी
