
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा आज जनपद स्तरीय एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, समस्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के साथ बैठक की गई। विकास खण्ड खड्डा एवं विशुनपुरा के बांसी नदी के सभी निर्धारित सेक्टरों में सफाई कार्य का शुभारम्भ श्रमदान के माध्यम से दिनांक 08.10.2025 को किया जायेगा, जिसके दृष्टिगत विभिन्न अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए उन्हें उस कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है-
जे०सी०बी०/पोकलैण्ड की व्यवस्था हेतु अधि०अभि०, बाढ़ खण्ड एवं अधि०अभि०, सिंचाई को। सफाईकर्मी (समस्त विकास खण्डों के सफाई कर्मी की स्थलवार तैनाती)हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को। पब्लिक एड्रेस सिस्टम, टेंट (बैठने की व्यवस्था), बैनर हेतु खण्ड विकास अधिकारी को, लोक भारती एवं गैर सरकारी संगठनों से समन्वय हेतु अधि0अभि0 जल निगम ग्रामीण एवं उपायुक्त श्रम रोजगार को। वृक्षारोपण कार्य हेतु प्रभागीय वनाधिकारी, सा०वा०व०प्र० को। मा० जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना- परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास को। मीडिया जागरुकता सोशल मीडिया एवं Creators को आमंत्रित करना- जिला सूचना अधिकारी को।, स्वास्थ्य टीम की उपलब्धता- मुख्य चिकित्सा अधिकारी,को नोडल नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने उक्त के कम में नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपर्युक्तानुसार सौपें गये कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उपर्युक्त कार्यकम हेतु राकेश, उपायुक्त (श्रम रोजगार), कुशीनगर को समन्वयक अधिकारी नामित किया है।
