
कुशीनगर
मा0 आयोग के शोध दल का आगमन आज
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय पांडेय ने अवगत कराया है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उ०प्र० के निर्देश के क्रम में सिन्दुरिया बनिया एवं पंसारी जाति से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण जाति के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, राजनैतिक अध्ययन हेतु मा० आयोग के शोध दल (1) कृष्ण कुमार, शोध अधिकारी (2) सत्यप्रकाश सिंह, अपर शोध अधिकारी (3) राधेकृष्ण, अपर शोध अधिकारी द्वारा दिनांक 18.08.2025 से 22.08.2025 तक भ्रमण की जानी है, जिसके लिए दिनांक 19.08.2025 को समय-11:00 बजे एक बैठक शोध दल द्वारा प्रस्तावित है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने उक्त के सन्दर्भ में जनपद के तहसीलों कस्बों ग्रामों में सिन्दुरिया बनिया एवं पंसारी जाति के परिवारों एवं उन तहसील कस्बों ग्रामों के क्षेत्रीय नायब तहसीलदार व लेखपाल व प्रधान को दिनांक 19.08.2025 को समय-11:00 बजे विकास भवन, सभागार में राज्य पिछडा वर्ग आयोग के शोध सर्वेक्षण दल द्वारा, शोध सर्वेक्षण की बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।
