
कुशीनगर जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत अलाउद्दीन अंसारी पुत्र साकिर अंसारी निवासी रामपुर थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर द्वारा तहरीर दिया गया कि न्यू लाइफ केयर हास्पिटल कोटवा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया पर नकली डाक्टर बनकर किडनी स्टोन के इलाज करते हुए किडनी खराब कर दिया गया। इस संबंध में दिनांक 12.08.2025 को थाना नेबुआ नौरंगिया पर मु0अ0सं0 303/2025 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में आज दिनांक 18.08.2025 को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा अभियुक्त रिजवान पुत्र इमामुद्दीन निवासी न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल रामपुर मोड़ कोटवा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 303/2025 धारा 319(2),318(4),125ए,125,340ए,336(3),338 बीएनएस
गिरफ्तार अभियुक्त
रिजवान पुत्र इमामुद्दीन निवासी न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल रामपुर मोड़ कोटवा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर व0उ0नि0 प्रमोद कुमार गौतम थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर का0 अजीत सिंह यादव थाना ने0नौ0 जनपद कुशीनगर का0 रोहित सरोज थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर
