
कुशीनगर।श्रम प्रवर्तन अधिकारी,अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर प्लेटफार्म वर्कर्स (जैसे-अमेजान, फिल्पकार्ट, स्नैपडेल होम शॉप 18, मित्रा, मीसा, जोमेटो, स्वीगी, ब्लिंकिट, जैपटो, इत्यादि में कार्यरत श्रमिक) की महत्वपूर्ण भूमिका और सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवा तक की पहुँच से जुड़ी चुनौतियों को देखरेख हुए भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय बजट 2025.-26 में प्लेटफार्म वर्कर्स के लिए आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के विस्तार की घोषणा की गई है। उक्त के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्लेट फार्म वर्कर्स (जैसे-अमेजान, फिल्पकार्ट, स्नैपडेल होम शॉप 18, मित्रा, मीसा, जोमेटो, स्वीगी, ब्लिंकिट, जैपटो, इत्यादि में कार्यरत श्रमिक) को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया है कि यह श्रमिक सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सेवायोजक ग्राहक से जुड़े होते हैं इसलिए इन्हें प्लेटफार्म वर्कर्स/गिग वर्कर्स कहते हैं तथा उनके सेवायोजकों/ नियोक्ताओं को एग्रीगेटर्स कहते हैं।” भारत सरकार द्वारा दिनांक-12.12.2024 से ई-श्रम पोर्टल पर इन सभी श्रमिकों के पंजीयन के लिए पृथक से मॉड्यूल ऑन बोर्ड किया जा चुका है।
उन्होंने सभी प्लेटफार्म वर्कर्स से यह अपेक्षा की है कि वह अपना ई-श्रम का पंजीयन निम्न URL के माध्यम से कर सकते हैं:- “https// register. Eshram.gov.in/#/user/ platform-worker-registration” असंगठित क्षेत्र के उपरोक्त से आच्छादित सभी श्रमिकों से अपील किया है कि उक्त URL के माध्यम से स्वयं अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्रों या कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, रामकोला रोड शनिदेव मन्दिर के सामने पडरौना, कुशीनगर से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते है, पंजीयन हेतु आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नम्बर, बैंक पासबुक, पैन कार्ड आवश्यक अभिलेख है।
