
सोलर रूफटॉप स्थापित कराए जाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा देय है अनुदान
संयत्र हेतु अलगअलग क्षमता अनुसार निर्धारित है अनुदान
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कि समीक्षा बैठक योजनान्तर्गत सोलर रूफटॉप के स्थापना के दरों एवं प्रति संयंत्र प्राप्त अनुदान के क्रम में परियोजना प्रभारी यूपी नेडा द्वारा अवगत कराया गया कीः-बजार में विभिन्न कम्पनीयों के पैनल उपलब्ध रहते हैं जिनकी दर भी अलग अलग रहता है जिसके कारण विभाग यूपी नेडा द्वारा कोई प्रति कि०वा० संयंत्र दर निर्धारित न करते हुए प्रति कि0वा0 सोलर रूफ टॉप स्थापना कि अनुमानित दर रू0 60 हजार से रू0 65हजार मात्र की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
सोलर संयंत्र पर व्ययअनुदान एवं लाभ के संबंध में उन्होंने बताया कि 01 किलो वाट का रूफटाप स्थापना हेतु लाभार्थी द्वाराअनुमानित देय धनराशि 60 हजार से 65 हजार तक है जिसमें केंद्र द्वारा 30 हजार एवं राज्य द्वारा 15 हजार का अनुदान सहित कुल 45 हजार का अनुदान देय है। इसी प्रकार 02 किलो वाट हेतु 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 30 हजार तक अनुमानित लागत है जिसके अंतर्गत केंद्र द्वारा 60 हजार एवं राज्य द्वारा 30 हजार सहित कुल अनुदान 90 हजार है।
03 किलो वाट के रूफटॉप स्थापना हेतु लाभार्थी का कुल लागत 1लाख 80 हजार से 1 लाख 95 हजार तक है, जिसके अंतर्गत केंद्र द्वारा 78 हजार एवं राज्य द्वारा 30 हजार सहित कुल अनुदान 1 लाख 8 हजार है।
प्रभारी अधिकारी यूपी नेडा ने बताया कि लाभार्थी स्वंय अथवा किसी भी रजिस्टर्ड वेण्डर के सहयोग से नेशलन पोर्टल पर आनलाईन आवेदन कर सोलर रूफटॉफ संयंत्र की स्थापना करा सकता है। लाभार्थी द्वारा यूपी नेडा से इम्पैनल्ड वेण्डर के माध्यम से सोलर रूफटाफ़ स्थापित कराये जाने पर ही उन्हें अनुदान का लाभ मिलेगा। यूपी नेडा में इम्पैनेल्ड वेण्डर की समस्त जानकारी (फर्म का नाम, मोबाईल नं० आदि) लाभार्थी द्वारा उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने लाभ लेने वाले इच्छुक लाभार्थी गण से’अनुरोध किया है की पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर कार्यालय यूपी नेडा, कुशीनगर को
मो0नं0- 9415609048/7905194147 पर सुचित करने का कष्टकरें।
