
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक – 30.11.2025
कुशीनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस को आज एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पटहेरवा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी बरामदगी की है।
पुलिस ने राजन सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी जोहिया हिच्छाराय थाना पटहेरवा तथा रूदल शाह पुत्र सुभाष निवासी खुशीहाल छपरा थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार) को दबोच लिया। दोनों शातिर लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की सप्लाई करते थे। उनकी गिरफ्तारी थाना पटहेरवा में पंजीकृत मु0अ0सं0 297/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल तथा एक लग्जरी स्कार्पियो S9 वाहन बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद वाहन—हिरो स्प्लेंडर प्लस सुपर स्प्लेंडर स्कार्पियो S9
बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियोग में धारा 317(2)/317(5)/341(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी चोरी के वाहनों को नकली कागजों के सहारे दूर-दराज के जिलों तक पहुंचाने में विशेषज्ञ थे।
इस महत्वपूर्ण सफलता को हासिल कराने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा,
उप निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा (चौकी प्रभारी फाजिलनगर),
अनुराग यादव, सच्चिदानन्द यादव,
मुख्य आरक्षी अलतमश, आरक्षी राजन जायसवाल, राघवेन्द्र मिश्रा, तथा कृष्णा पाण्डेय।
पुलिस टीम की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर इस गिरफ्तारी ने बड़ा प्रहार किया है और पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराध व अपराधियों पर नकेल कसना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
