
कुशीनगर हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर 6 नानंइ बाई नगर बढ़या खुर्द में बीती रात मंगलवार को एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी जानकारी के अनुसार पूर्व ग्राम प्रधान विवेकानंद यादव के घर की पश्चिमी हिस्से का जंगला तोड़कर अज्ञात चोर भीतर घुस गए चोरों ने बड़ी ही सफाई से घर के सभी कमरों के बाहर लगे फाटक बंद कर दिए ताकि अंदर सो रहे परिजनों को भनक तक ना लगे इसके बाद में अलमारीयो के ताले तोड़कर उनमें रखें पत्नी व पुत्र के कीमती सोने चांदी के जेवर तथा अन्य बहुमूल्य समान पर हाथ साफ कर गए अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25 लख रुपए बताई जा रही है घटना के समय पूरा परिवार गहरी नींद में था और चोर बिना किसी फरवरी के आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए घटना के बाद पीड़ित परिवार ने हाटा कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से चोरी गए सभी सामान की बरामदगी तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इलाके में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी से नगर में दस्त का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोर कानून के शिकंजे में होंगे
