
कुशीनगर। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को चोरी गए सामान के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक मोटर पम्प, ताला तोड़ने वाला रॉड, दो मोबाइल फोन और 650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
थाना रामकोला पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 507/2025, धारा 331(4), 305, 317(2), 317(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम हैं —
1. राजेश चौधरी, 2. मदन गोशाई, दोनों निवासी रामबर बुजुर्ग छोटका टोला थाना रामकोला; 3. बृजेश सिंह, निवासी बेलवा खिरकिया थाना कोतवाली पडरौना तथा 4. रमायन चौधरी, निवासी रामबर बुजुर्ग छोटका टोला।
पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली। टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में — प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, व0उ0नि0 सुभाष चन्द्र, हे0का0 विजली सिंह, का0 सोनू यादव, का0 जयहिन्द यादव, का0 विजय कुमार व का0 बबलू यादव शामिल रहे।


