
कुशीनगर जनपद के थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत अब्दुल हमीदनगर स्थित संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला (विद्यालय), के छात्रावास में एक किशोर के मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा प्रकरण में थाना को0 हाटा पर मु0अ0सं0 513/2025 पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार तथा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 16.09.2025 को थाना को0 हाटा, स्वाट तथा सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना का खुलासा करते हुए घटना में सम्मिलित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में अभियुक्त प्रभुनाथ पाण्डेय ने बताया कि वह दिनांक 11/12.09.2025 की रात्रि में किशोर(मृतक) के साथ गलत इरादे से अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जिसका किशोर(मृतक) द्वारा विरोध व शिकायत करने की बात से डरकर प्रभुनाथ ने किशोर(मृतक) का गला दबाकर हत्या कर दिया। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रभुनाथ शव को सीढ़ी के पास ले जाकर धोती से फंदा बनाकर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या प्रतीत हो। साथ ही उनसे घटना में प्रयुक्त धोती को भी बाद में बदल दिया। घटना को आत्महत्या का रुप देने में अभियुक्त प्रभुनाथ के साथ अवधेश कुमार द्विवेदी(प्रधानाध्यापक) तथा अभि0 प्रभुनाथ के दो पुत्र शिवनाथ एवं रामनाथ ने सहयोग किया था। अभियुक्तों ने परिजनों और पुलिस के सामने लगातार यह दिखाने की कोशिश की, कि किशोर(मृतक) ने स्वयं फांसी लगाई थी।
मु0अ0स0 513/2025 धारा 103(1)/352/238 बीएनएस के तहत थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।जिनमें प्रभुनाथ पाण्डेय पूर्व प्रधानाध्यापक, अवधेश कुमार द्विवेदी वर्तमान प्रधानाध्यापक, शिवनाथ पाण्डेय और रामनाथ शामिल हैं। ये सभी हाटा के निवासी हैं।अभियुक्त प्रभुनाथ पाण्डेय का अपराधिक इतिहास है, जिसमें मु0अ0सं0 240/2019 धारा 420 भादवि थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर का मामला शामिल है।
हत्या के मामले में गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, आशुतोष सिंह, शरद भारती, रुपेन्द्र पाल सिंह, संतराज यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, विनीता वर्मा और धीरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल थे।
थाना को0 हाटा क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या के घटना का खुलासा, घटना में शामिल कुल 04 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी के संबंध अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार की बाईट
